Ranchi: राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी राकेश रंजन ने जिले के पुलिस बल में फेरबदल किया है. पुलिस लाइन में तैनात दस सब-इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से विभिन्न थानों में पदस्थापन किया गया है.
इन सब-इंस्पेक्टर का हुआ स्थानांतरण
- दीवाकर कुमार सिंह: सुखदेवनगर थाना
- संतोष कुमार यादव: सुखदेवनगर थाना
- लुसी रानी: सुखदेवनगर थाना
- गोल्डी भगत: धुर्वा थाना
- उपेंद्र कुमार दास: पंडरा थाना
- स्वरूप भंडारी: अरगोड़ा थाना
- दीपक कुमार सिन्हा: लालपुर थाना
- सरोज बिरूवा: लालपुर थाना
- अनुज प्रसाद यादव: चान्हो थाना
- भवेश कुमार रवानी: नगड़ी थाना
