News Desk: गर्मी की छुट्टियों में लंबी दूरी की यात्रा की प्लानिंग कर रहे यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब गुजरात से लेकर पूर्वी भारत और उत्तर प्रदेश तक का सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान होने जा रहा है. वापी, सूरत, वडोदरा, उज्जैन, लखनऊ और गोरखपुर जैसे प्रमुख शहरों के बीच यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल मंत्रालय ने समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है.
बढ़ती भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला
इसी कड़ी में कटिहार-बरौनी रेलखंड पर भी यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है. रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल–कटिहार समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. यह ट्रेन 16 मई से 01 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शनिवार को मुंबई सेंट्रल से कटिहार के लिए रवाना होगी.
कन्फर्म टिकट की समस्या से राहत
रेलवे के इस फैसले से खासतौर पर उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जिन्हें गर्मियों में कन्फर्म टिकट पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था. अब अतिरिक्त ट्रेनों और सीटों की उपलब्धता से यात्रा अधिक सुविधाजनक और सुगम होगी.
यात्रियों को बड़ी राहत: कटिहार से मुंबई के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन
गर्मी के सीजन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक और अहम कदम उठाया है. अब कटिहार से मुंबई सेंट्रल के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे सफर करना और आसान हो जाएगा.
इस दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 09190 कटिहार–मुंबई सेंट्रल स्पेशल 19 मई से 28 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी. इस पहल से खासतौर पर बिहार और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
लोगों ने फैसले का किया स्वागत
नवगछिया रेलवे सलाहकार सदस्य मुकेश राणा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि गर्मियों में स्पेशल ट्रेनों का परिचालन यात्रियों के लिए काफी सहूलियत भरा कदम है, जिससे टिकट की समस्या काफी हद तक कम होगी.
सफर होगा और ज्यादा आसान
रेलवे के इस निर्णय से अब यात्रियों को वेटिंग टिकट की परेशानी से राहत मिलेगी और यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम हो सकेगी.
