पाकुड़ में हाईवा दुर्घटना, दो दिनों से जाम की वजह बनी सड़क पर खड़ी हाईवा

  पाकुड़: सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी पुल के पास एक हाईवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह हाईवा दो दिनों से सड़क पर ही...

 

पाकुड़: सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी पुल के पास एक हाईवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह हाईवा दो दिनों से सड़क पर ही खड़ी है, जिससे अन्य गाड़ियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है.

ALSO READ: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी, बुंडू में झामुमो की अहम बैठक

मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार सुबह हाईवा पाकुड़ की ओर जा रहा था. इसी दौरान सोनाजोड़ी पुल के पास पहले से ही एक हाईवा ब्रेकडाउन हो गया था. इसी बीच पाकुड़ की ओर जा रहे हाईवा ने ब्रेकडाउन हाईवा के पीछे जोरदार टक्कर मार दी.

हाईवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, खलासी को चोटें

इस टक्कर में हाईवा के अगले हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में खलासी को चोटें भी आई हैं, जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. दो दिनों से हाईवा सड़क पर खड़ी होने के कारण अन्य वाहनों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है. अब देखने वाली बात होगी कि हाईवा को सड़क से हटाने में कितनी जल्दी कार्रवाई होती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *