महिला से मोबाइल छिनतई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

  Simdega: सिमडेगा के बांसजोर ओपी क्षेत्र के भुकुमुंडा के पास एक महिला से मोबाइल छिनतई करने वाले दो युवकों को पुलिस...

 

Simdega: सिमडेगा के बांसजोर ओपी क्षेत्र के भुकुमुंडा के पास एक महिला से मोबाइल छिनतई करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया.

गश्ती पुलिस को देख भागते वक्त गिरे आरोपी

मामले में प्रेस वार्ता करते हुए एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि 10 अप्रैल को बांसजोर पोस्ट ऑफिस की कर्मी नीलम कुमारी दोपहर में अपने आवास से भोजन कर पैदल बाजार की ओर जा रही थी. इसी दौरान भुकुमुंडा के पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उनका मोबाइल छीनकर भागने लगे. लेकिन गश्ती पुलिस को देखकर बाइक चालक असंतुलित होकर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

ALSO READ: सिद्धू-कान्हू जयंती पर भोगनाडीह में श्रद्धा और गर्व का संगम, गूंजे शौर्य के नारे

दोनों अभियुक्त जेल भेजे गए, बाइक भी जब्त

पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों अभियुक्त संतु महतो और सुधीर लकड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *