Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाला मामले के आरोपी रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ सुरेन्द्र कुमार और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रमेश ओझा ने सोमवार को रांची स्थित PMLA की विशेष अदालत में सरेंडर किया. सरेंडर के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जमानत दे दी.
Also Read: रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मेल करने वाले ने कहा 13 बम धमाके किए जाएंगे
शर्त पर आरोपियों की याचिका मंजूर
अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके, पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने की शर्त पर आरोपियों की याचिका मंजूूूर की. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में प्रमोद कुमार सहित 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है. इस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने सभी आरोपियों के विरुद्ध समन जारी कर दिया है. मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया आगे जारी है.
