हजारीबाग: जल संसाधन विभाग के दो इंजीनियर को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. हजारीबाग एसीबी की टीम ने गुरुवार की दोपहर हजारीबाग स्थित जल संसाधन विभाग के कार्यालय में छापामारी करते हुए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राहुल मालतो और असिस्टेंट इंजीनियर चिरंजीवी दांगी को 1.72 लाख रुपया घूस लेते गिरफ्तार किया है.
अस्सिटेंट इंजीनियर ने कहा एक्सक्यूटिव इंजीनियर ने कहा था रिश्वत लेने:
जल संसाधन विभाग में कार्य करने पर एक ठेकेदार ने एसीबी से शिकायत किया था कि बिल भुगतान करने के नाम पर अस्सिटेंट इंजीनियर चिरंजीवी में 1.72 लाख रुपया रिश्वत के मांगी है. इसके बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया तो रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाई गई. इसके बाद एसीबी की टीम ने गुरुवार को एक रणनीति के तहत अस्सिटेंट इंजीनियर चिरंजीवी दांगी को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राहुल मालतो के द्वारा ही रिश्वत लेने को कहा गया था. जिसके बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए राहुल मालतो को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार हुए दोनों इंजीनियर से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है.
