सिमडेगा: सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत लचरागढ़ स्थित मेन रोड चौराहा पर बेमौसम बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सड़क तालाब में तब्दील हो गई है, जिससे आमजन का आवागमन प्रभावित हो रहा है. बैशाख का महीना होने के बावजूद पिछले कुछ दिनों से हर रात हो रही तेज बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं.

जलजमाव से छात्रों और ग्रामीणों को परेशानी
लगातार हो रही बारिश के कारण लचरागढ़ क्षेत्र में सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन गई है. इससे स्कूल और कॉलेज आने जाने वाले छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई जगह लोगों को पानी भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है.
ALSO READ: वरूथिनी एकादशी: ये छोटी-छोटी गलतियाँ कर सकती हैं मां लक्ष्मी को नाराज

सड़क निर्माण कार्य बना परेशानी की वजह
जानकारी के अनुसार कोलेबिरा से मनोहरपुर तक एन एच 320 जी के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है. निर्माण कार्य के कारण सड़क किनारे कई जगह गड्ढे बन गए हैं और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है. इसी वजह से बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है और स्थिति और भी बदतर होती जा रही है.
