धनबाद में व्यक्ति का शव मिलने से हंगामा, बोकारो स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Dhanbad/Bokaro: झारखंड के दो प्रमुख औद्योगिक जिलों, धनबाद और बोकारो से सोमवार को दो बड़ी खबरें सामने आईं. जहां धनबाद में एक...

Dhanbad/Bokaro: झारखंड के दो प्रमुख औद्योगिक जिलों, धनबाद और बोकारो से सोमवार को दो बड़ी खबरें सामने आईं. जहां धनबाद में एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई, वहीं बोकारो स्टील प्लांट में कार्य के दौरान एक संविदा कर्मी की जान चली गई.

धनबाद में शव मिलने से फैली सनसनी

धनबाद के झरिया अंतर्गत जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह कांटा घर के पास सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक आउटसोर्सिंग डंप में एक व्यक्ति का शव पाया गया. मृतक की पहचान जेलगोड़ा 7 नंबर खपड़ाधौड़ा निवासी 45 वर्षीय शमीम अंसारी उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है. गुड्डू का शव एक सुनसान स्थान पर मिलने के कारण स्थानीय लोग इसे सीधे तौर पर हत्या का मामला मान रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें मारकर यहां फेंका गया है.

लोगों में आक्रोश, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.

Also Read: ED VS पुलिस–CBI जांच के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

बोकारो स्टील प्लांट में बड़ा हादसा

बोकारो स्टील प्लांट के भीतर सुरक्षा मानकों पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़ा हो गया है. सोमवार सुबह आईएमएफ विभाग में एक श्रमिक की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई.

क्रेन से गिरकर गई जान

सुबह लगभग 9:50 बजे मेसर्स नीरज इंटरप्राइसेस के संविदा कर्मी गणेश महतो (37 वर्ष) क्रेन संख्या 03 पर चढ़ रहे थे. इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

घायल गणेश महतो को तत्काल प्लांट मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीजीएच रेफर किया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह लगभग 10:50 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *