रांची: झारखंड विधानसभा में छात्रों की छात्रवृत्ति का मुद्दा गूंजा. डुमरी विधायक जयराम महतो ने सदन में छात्रों की पीड़ा रखते हुए सरकार से पूछा कि आखिर पोस्ट-मैट्रिक के छात्रों को अब तक छात्रवृत्ति क्यों नहीं मिल पाई है.

मंत्री ने केंद्र की राशि और नियमों का दिया हवाला
इस पर जवाब देते हुए संबंधित मंत्री ने केंद्र सरकार की राशि और तकनीकी नियमों का हवाला दिया. मंत्री ने सदन को सूचित किया कि कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के बच्चों की छात्रवृत्ति में कोई समस्या नहीं है और उन्हें समय पर भुगतान किया जा रहा है.
मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रों की समस्या
मंत्री ने स्पष्ट किया कि असली चुनौती मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक (उच्च शिक्षा) के छात्रों के साथ है. उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार अपने हिस्से की राशि जारी नहीं करती, तब तक राज्य सरकार अपने स्तर से भुगतान करने में असमर्थ है.
Also Read: झारखंड हाईकोर्ट का सख्त रुख: बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट पर विस्तृत आदेश, याचिका निष्पादित
नियमों की बाध्यता का खुलासा
मंत्री ने सदन में खुलासा किया कि वर्तमान नियमों के अनुसार राज्य सरकार तब तक अपना हिस्सा या पूर्ण राशि जारी नहीं कर सकती, जब तक केंद्र का फंड प्राप्त न हो जाए.
नियमों में ढील देने की तैयारी
मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस कठोर नियम को शिथिल करने की तैयारी चल रही है. विभाग की ओर से इस संबंध में उच्चाधिकारियों और संबंधित मंत्रालय को आधिकारिक पत्र लिखा गया है, ताकि केंद्र की राशि का इंतजार किए बिना राज्य अपने कोष से छात्रों को भुगतान कर सके.

