UPSC Recruitment 2026: केंद्र सरकार के मंत्रालयों में नौकरी का मौका, जानें पूरी डिटेल

News Desk : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने साल 2026 के...

News Desk : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने साल 2026 के लिए नई भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों में काम करने का मौका मिलेगा. खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति संस्कृति मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय जैसे अहम विभागों में की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 1 मई 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते फॉर्म भर दें.

Also Read : छात्रों के लिए राहत: SSC ने बदला नियम, गलत सवाल पर मिलेगा पूरा अंक

सबहेड: कुल 16 पदों पर होगी भर्ती, अलग-अलग पोस्ट शामिल


इस भर्ती के जरिए कुल 16 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें असिस्टेंट कीपर के लिए 1 पद, सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II के लिए 7 पद और लाइवस्टॉक ऑफिसर के लिए 8 पद शामिल हैं. उम्मीदवार अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. असिस्टेंट कीपर का पद संस्कृति मंत्रालय के तहत एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में है, जिसकी अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है. वहीं सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II का पद रक्षा मंत्रालय के तहत DRDO में है, जिसमें अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है. लाइवस्टॉक ऑफिसर का पद मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत है, जिसकी आयु सीमा भी 35 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

Also Read : बोकारो: 28 पुलिसकर्मियों के निलंबन पर भड़का पुलिस एसोसिएशन, SP को हटाने की मांग

सबहेड: ऐसे करें आवेदन, जानें पूरा प्रोसेस


उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले पोर्टल पर नया अकाउंट बनाना होगा. इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म खोलना होगा और सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी. साथ ही आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे. इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को फाइनल सबमिट करना होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करते समय सभी जानकारी सही और ध्यान से भरें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *