साड़ी में नया स्टाइल स्टेटमेंट, Urvashi Rautela का ‘नो-ब्लाउज’ लुक सोशल मीडिया पर वायरल

NEWS DESK: बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने फैशन, स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों...

NEWS DESK: बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने फैशन, स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. उन्हीं में से एक हैं उर्वशी रौतेला, जिन्हें अक्सर उनके बोल्ड और ग्लैमरस लुक के लिए जाना जाता है.उर्वशी एक बार फिर अपने नए अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. उनकी हालिया वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका अनोखा फैशन एक्सपेरिमेंट लोगों का ध्यान खींच रहा है.

नए लुक से सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

इस लेटेस्ट वीडियो में उर्वशी ने साड़ी को एक अलग ही अंदाज में स्टाइल किया है. खास बात यह है कि उन्होंने साड़ी को बिना ब्लाउज के स्टाइल किया है और साथ ही अपने कीमती रूबी और डायमंड नेकलेस को बेहद अलग तरीके से फ्लॉन्ट किया है.

बनारसी सिल्क साड़ी में दिखा ग्लैमरस अंदाज

उर्वशी ने नीले और सुनहरे रंग की बनारसी सिल्क साड़ी पहनी है, जिस पर गोल्डन धागों से खूबसूरत फूलों की कढ़ाई की गई है. उन्होंने साड़ी को उल्टे पल्लू स्टाइल में ड्रेप किया है, जिससे उनका लुक और भी ग्लैमरस नजर आ रहा है.

फैंस को पसंद आया बोल्ड और स्टाइलिश अंदाज

आमतौर पर नेकलेस सामने की ओर पहना जाता है, लेकिन उर्वशी ने इस बार इसे अलग अंदाज में स्टाइल किया. उन्होंने अपने रूबी और डायमंड जड़े नेकलेस को सामने की बजाय पीछे की ओर पहनकर फ्लॉन्ट किया, जो उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा है. इसके साथ ही उर्वशी ने मैचिंग रूबी इयररिंग्स भी पहने हैं, जो उनके पूरे लुक को कम्प्लीट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस स्टाइलिश और बोल्ड अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *