Simdega: जिल के कुरडेग थाना क्षेत्र अंतर्गत केरसई–किनकेल मार्ग स्थित सोनाजोर नदी के समीप प्रतिबंधित मवेशियों से भरा एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त वाहन ओडिशा की ओर से सिमडेगा की तरफ आ रहा था. इसी दौरान सोनाजोर नदी के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया.
घटना के बाद सवार फरार, दो मवेशियों की मौत
घटना के बाद वाहन में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए. दुर्घटना में पिकअप पर लदे दो मवेशियों की मौत हो गई, जबकि अन्य मवेशियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी.
Also Read: बेमौसम बारिश से सिमडेगा में बढ़ी परेशानी, सड़क बनी तालाब, आवागमन प्रभावित
पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की छापेमारी
सूचना मिलते ही कुरडेग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया. साथ ही पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में फरार लोगों की तलाश के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
अवैध परिवहन की जांच
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा प्रतिबंधित मवेशियों के अवैध परिवहन में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है.
