आज लॉन्च होगा Vivo का पावरफुल 5G स्मार्टफोन, 7,100mAh बैटरी के साथ 200MP कैमरा

  News Desk: वीवो आज यानी 30 मार्च को चीन में अपने नए स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra के साथ Vivo X300s को...

 

News Desk: वीवो आज यानी 30 मार्च को चीन में अपने नए स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra के साथ Vivo X300s को लॉन्च करने जा रहा है. इसी इवेंट में कंपनी अपना नया टैबलेट Vivo Pad 6 Pro भी पेश करेगी.

लॉन्च से ठीक पहले कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें Vivo X300s के कुछ अहम हार्डवेयर फीचर्स का खुलासा हुआ है. इस पोस्टर के जरिए फोन की खास खूबियों की झलक मिल गई है, जिससे इसके डिजाइन और परफॉर्मेंस को लेकर काफी हद तक अंदाजा लगाया जा सकता है. अब सभी की नजरें लॉन्च इवेंट पर टिकी हैं, जहां डिवाइस की पूरी स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा किया जाएगा. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन में क्या खास देखने को मिल सकता.

Vivo X300s के दमदार फीचर्स की पहली झलक

  • अगर फीचर्स की बात करें, तो Vivo X300s में लगभग 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसे Zeiss कलर ट्यूनिंग के साथ ऑप्टिमाइज़ किया गया है. यह स्क्रीन बेहतर विज़ुअल क्वालिटी के साथ स्मूथ एक्सपीरियंस के लिए 144Hz तक का हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है.
  • ऑडियो के मामले में भी यह डिवाइस मजबूत नजर आता है, क्योंकि इसमें एडवांस्ड ट्यूनिंग के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिलने की उम्मीद है, जो यूजर्स को बेहतर और इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस दे सकते हैं.
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X300s में लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे कंपनी की इन-हाउस V3+ इमेजिंग चिप के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों बेहतर हो सकते हैं.
  • बैटरी की बात करें तो इसमें करीब 7,100mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा दे सकती है.
  • फोन को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें बड़ा VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है, जो हैवी यूज के दौरान तापमान को कंट्रोल में रखेगा. वहीं, नेटवर्क क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें नया सिग्नल एन्हांसमेंट सिस्टम भी शामिल किया जा सकता .

Vivo X300s के कैमरा फीचर्स

कैमरा के मामले में Vivo X300s काफी दमदार नजर आ सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें लगभग 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.

वहीं रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 200MP का प्राइमरी सेंसर शामिल हो सकता है. इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलने की संभावना है, जो दूर की तस्वीरों को बेहतर क्वालिटी में कैप्चर करने में मदद करेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *