मतदान प्रतिशत : असम-पुदुचेरी में दोपहर 3 बजे तक 70 फीसदी से अधिक मतदान, केरल में 60 फीसदी का आंकड़ा पार

Voting continues: विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. दोपहर तीन बजे तक के आंकड़ों के...

Voting continues: विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. दोपहर तीन बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, असम में सबसे अधिक 75.91 प्रतिशत मतदान हुआ है. पुदुचेरी में 72.40 प्रतिशत और केरल में 62.71 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं. केरल की 140, असम की 126 और पुदुचेरी की 30 सीटों पर जनता अपने भविष्य का फैसला कर रही है.

प्रमुख हस्तियों ने डाले वोट

पुदुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है. इस मौक पर पुदुचेरी के गृह मंत्री और मन्नादीपेट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ए नमस्सिवयम ने तिरुक्कनूर स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

यह भी पढ़ें : केरल में फिल्मी सितारों ने डाले वोट : पोलिंग बूथों पर दिखे मलयालम फिल्मों के स्टार, मोहनलाल ने समेत कई सितारों ने किया मतदान

असम में वीडियो वायरल होने के बाद एफआईआर दर्ज

असम विधानसभा चुनाव 2026 के बीच, कार्बी आंगलोंग जिला प्रशासन के संज्ञान में एक गंभीर मामला आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर एक मतदान केंद्र के भीतर की चुनावी प्रक्रिया को दिखाया गया है. मतदान की गोपनीयता और नियमों के इस उल्लंघन को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज की है. फिलहाल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है ताकि वीडियो की सत्यता और इसके पीछे जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान की जा सके.

क्रिकेटर रियान पराग ने डाले वोट

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग ने भी गुवाहाटी के एक मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. रियान गुवाहाटी के खारगुली में लाल सिंह अकादमी पोलिंग स्टेशन पर मतदान करने पहुंचे.

असम सीएम ने पत्नी के साथ किया मतदान

असम के मुख्यमंत्री और जलुकबारी से उम्मीदवार हिमंता बिस्वा सरमा ने अपनी पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा और बच्चों के साथ कामपुर के एक मतदान केंद्र पर असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना वोट डाला. इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा ने जीत पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा, 100 प्रतिशत जीत तय है.

यह भी पढ़ें : बंगाल में पीएम मोदी : प्रधानमंत्री का टीएमसी सरकार पर तीखा वार, कहा- ‘इस निर्दयी सरकार को सत्ता से बाहर करना होगा’

सीपीआई नेता बिनॉय विश्वम ने LDF की जीत का किया दावा

केरल विधानसभा चुनाव के लिए तिरुवनंतपुरम में अपना वोट डालने के बाद सीपीआई के राज्य सचिव बिनॉय विश्वम ने एलडीएफ की बड़ी जीत का दावा किया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, पूरे राज्य से खबरें आ रही हैं कि मतदाता एलडीएफ को वोट देने के लिए उमड़ रहे हैं. केरल में कांग्रेस और भाजपा के अपवित्र गठबंधन को हराना होगा. मेरी जनता से अपील है कि वे एलडीएफ को वोट दें क्योंकि यही उम्मीद है और यही वह राजनीतिक शक्ति है जो धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, संघवाद की रक्षा करेगी और देश के गरीबों के लिए खड़ी होगी.

मैंने तो कर दिया, क्या आपने किया? : पीआर श्रीजेश

पीआर श्रीजेश ने मतदान करने के बाद अपने परिवार के साथ फोटो शेयर की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरा वोट, मेरी आवाज, मेरी जिम्मेदारी. मैंने तो कर दिया, क्या आपने किया?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *