Dhanbad: जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड में शादी से ठीक पहले एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. युवती के नाम से गांव में फेंके गए धमकी भरे पर्चों के बाद 21 अप्रैल को तय शादी अचानक टूट गई. घटना से दोनों परिवारों में चिंता और गांव में हड़कंप का माहौल है.एक युवक को प्रेम विवाह की इच्छा रखने पर गंभीर परिणाम भुगतने की लिखित धमकी दी गई है. पीले कागज पर छपे इस रेड वार्निंग ने इलाके में सनसनी फैला दी है.
क्या है पूरा मामला?
यह धमकी भरा पत्र उपेंद्र हाँसदा (पिता- शनिचर हाँसदा) को संबोधित करते हुए भेजा गया है, जो ग्राम केन्दुवाडीह (लटानी), पूर्वी टुंडी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पत्र में बेहद तल्ख और डरावनी भाषा का इस्तेमाल किया गया है. पत्र में चेतावनी देते हुए लिखा गया है कि उपेंद्र, आरति मरांडी से शादी करने का सपना अपने दिल और दिमाग से हमेशा के लिए निकाल दे. अपने भविष्य के सेफ जोन को देखते हुए अपना अगला कदम उठाएं, अन्यथा इसका अंजाम भविष्य में बुरा नहीं, बहुत बुरा होगा.
ALSO READ: IDTR जमशेदपुर में छात्रों का भारी बवाल: प्लेसमेंट इंचार्ज के तबादले के विरोध में गेट पर जड़ा ताला
स्वयं को जिम्मेदार ठहराना:
पत्र में आगे लिखा है कि यदि कुछ अनहोनी होती है, तो उसका जिम्मेदार उपेंद्र खुद होगा. धमकी देने वाले ने दावा किया है कि आरति मरांडी किसी और की है और अंत में शांति का संदेश देने वाले मुहावरे जियो और जीने दो। का भी जिक्र किया गया है. धमकी देने वाले ने पत्र के नीचे आरति मरांडी का पूरा विवरण भी दिया है, जिसमें उसके पिता का नाम (सुभाष मरांडी) और पता (बड़ा बेवा, गोकुला, नारायणपुर) स्पष्ट रूप से लिखा गया है. इस तरह के सार्वजनिक या व्यक्तिगत धमकी भरे पत्रों से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल है.
