Latehar: जिले के बालूमाथ प्रखंड के ग्राम चंदली में 13 अप्रैल 2026 को त्रिदिवसीय यज्ञ पूजा का शुभारंभ बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया. यज्ञ स्थल से निकली भव्य कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए.
हाहारो नदी से लाया गया पवित्र जल
श्रद्धालु कलश यात्रा के साथ हाहारो नदी तक पहुंचे, जहां विधि विधान से जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल लौटे. इस दौरान पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा.
भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए. पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला.
Also Read: बेटी हत्या मामले का आरोपी युवक फंदे से लटका मिला, इलाके में सनसनी
गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
इस पावन अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी, एसडीओ प्रवीण सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा एवं मुरपा पिकेट प्रभारी होसेन डांग की गरिमामयी उपस्थिति रही.
आयोजन में ग्रामीणों का सराहनीय योगदान
आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष सतिश कुमार, सचिव संदीप कुमार यादव, कोषाध्यक्ष राजू भगत सहित ललन यादव, विकास गुप्ता, अर्जुन नायक, अजय यादव, नरेश नेता जी, बिगन यादव, रमेश यादव, जगरनाथ यादव, देवेंद्र यादव, मुंद्रिका यादव एवं उमेश साव समेत ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा.
सफलतापूर्वक जारी है आयोजन
ग्रामवासियों के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक जारी है और आने वाले दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.
