
News Desk : झारखंड में अब मौसम करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. खासकर दक्षिणी और मध्य झारखंड के जिलों में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा, जबकि उत्तर-पश्चिमी हिस्से में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है.

Also Read : राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार का जाल: सच बोलने की सजा अनिवार्य सेवानिवृत्ति, दागी अधिकारियों को मिला प्रमोशन
40-50 Kmph की रफ्तार से चलेगी हवा, वज्रपात का खतरा
मौसम विभाग ने 17 और 18 मार्च को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई इलाकों में तेज हवा (40-50 किमी/घंटा) के साथ वज्रपात की संभावना है. 20 मार्च तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने, खुले मैदान और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है.
Also Read : Good News: स्पीड पोस्ट की नई सुपरफास्ट सेवाएं, समय पर न पहुंचे तो पैसे वापसी!
तापमान रहेगा स्थिर, फिर अचानक गिरावट के आसार
अभी तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन अगले 2-3 दिनों के बाद इसमें 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. लातेहार में अधिकतम तापमान 29°C दर्ज किया गया, जबकि सरायकेला में 34.9°C तक पहुंच गया. इससे साफ है कि मौसम फिलहाल गर्मी और बदलाव के बीच झूल रहा है.
रांची में अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम?
Ranchi में 18 से 21 मार्च के बीच बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 34°C के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 21°C तक जा सकता है. 22 और 23 मार्च को मौसम साफ और शुष्क होने का अनुमान है.

