झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, नौ मार्च को 16 जिलों में आंधी और ठनका गिरने की संभावना

रांची: झारखंड में तापमान का पारा तेजी से ऊपर जा रहा है. राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 36.4 डिग्री सेल्सियस...

रांची: झारखंड में तापमान का पारा तेजी से ऊपर जा रहा है. राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार नौ मार्च को झारखंड के उत्तर-पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों में कुछ स्थानों पर आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना है. इससे साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, लोहरदगा, गुमला और खूंटी जिले प्रभावित हो सकते हैं.

Also Read : धान खरीद में 60 लाख क्विंटल का लक्ष्य चुनौती, 25 दिन में 30 लाख क्विंटल खरीद का दबाव

अगले दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है. रांची और आसपास के क्षेत्रों में छह मार्च को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सात मार्च को अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री, आठ मार्च को अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री तथा नौ मार्च को अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Also Read : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में किया तालाब का निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश

जिलों का तापमान (अधिकतम / न्यूनतम)

  • रांची – 30.0 / 15.2 डिग्री सेल्सियस.

  • जमशेदपुर – 35.1 / 17.6 डिग्री सेल्सियस.

  • डालटनगंज – 35.2 / 15.3 डिग्री सेल्सियस.

  • बोकारो – 34.4 / 15.6 डिग्री सेल्सियस.

  • चाईबासा – 36.4 / 16.4 डिग्री सेल्सियस.

  • खूंटी – 31.3 / 12.2 डिग्री सेल्सियस.

  • लोहरदगा – 29.7 / 12.2 डिग्री सेल्सियस.

  • लातेहार – 26.1 / 15.7 डिग्री सेल्सियस.

  • सरायकेला – 35.8 / 14.8 डिग्री सेल्सियस.

  • पाकुड़ – 31.2 / 16.4 डिग्री सेल्सियस.

  • गुमला – 30.9 / 11.4 डिग्री सेल्सियस.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *