धर्म डेस्क: अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ग्रहों की चाल अहम बदलाव का इशारा कर रही है. कुछ राशियों को अचानक लाभ मिलने के संकेत हैं, तो कुछ को हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत होगी. करियर और कारोबार के लिहाज से यह समय कई लोगों के लिए बड़ा मोड़ साबित हो सकता है. जहां कुछ के लिए नए मौके दरवाजा खटखटा रहे हैं, वहीं दूसरों को सतर्क रहकर फैसले लेने होंगे-क्योंकि यही निर्णय आगे की दिशा तय करेंगे.
13–19 अप्रैल: किस्मत का खेल बदलेगा इस हफ्ते-कहीं लाभ के योग, तो कहीं संभलकर चलने की सलाह
मेष (Aries):
यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है. कामकाज में जबरदस्त प्रगति के संकेत हैं और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. नेतृत्व क्षमता निखरेगी और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा, वहीं रिश्तों में मिठास बनी रहेगी.
टिप: रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा.
वृषभ (Taurus):
इस हफ्ते भागदौड़ थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन आखिर में आपको सफलता मिलेगी. कुछ मामलों में कानूनी या जरूरी कामों के लिए बाहर जाना पड़ सकता है. परिवार और सेहत का खास ध्यान रखें.
टिप: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें.
मिथुन (Gemini):
इस हफ्ते किस्मत आपका पूरा साथ देगी. काम आसानी से पूरे होंगे और नौकरी में आपकी पहचान बढ़ेगी. रिश्तों में खुशी बनी रहेगी.
टिप: गणेश चालीसा का पाठ करें.
कर्क (Cancer):
सेहत और रिश्तों में थोड़ी परेशानी हो सकती है. आलस्य से काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए एक्टिव रहें. गुस्से पर कंट्रोल रखें.
टिप: शिव चालीसा का पाठ करें.
सिंह (Leo):
इस हफ्ते अहंकार से बचकर रहें, वरना रिश्तों में तनाव हो सकता है. यात्रा थोड़ी थकाने वाली हो सकती है. पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें.
टिप: रोज सूर्य को जल चढ़ाएं.
कन्या (Virgo):
यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है पैसे निवेश करते समय सोच-समझकर फैसला लें.
टिप: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें.
तुला (Libra):
इस हफ्ते आपको नए मौके मिल सकते हैं और कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है. आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है. घर में खुशी का माहौल रहेगा.
टिप: श्री सूक्त का पाठ करें.
वृश्चिक (Scorpio):
यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है. काम में सफलता मिलेगी और नौकरी या व्यापार में फायदा होगा. रिश्तों में प्यार और सहयोग बना रहेगा.
टिप: सुंदरकांड का पाठ करें.
धनु (Sagittarius):
इस हफ्ते थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. लापरवाही से नुकसान हो सकता है और विवाद की स्थिति बन सकती है। हालांकि हफ्ते के अंत तक हालात बेहतर होंगे
टिप: नारायण कवच का पाठ करें.
मकर (Capricorn):
करियर से जुड़ी परेशानियां इस हफ्ते कम हो सकती हैं. यात्रा से फायदा होगा और नए लोगों से मुलाकात होगी. परिवार में खुशी बनी रहेगी.
टिप: शिव चालीसा का पाठ करें.
कुंभ (Aquarius):
हफ्ते की शुरुआत थोड़ी मुश्किल रह सकती है. विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं. रिश्तों में भी दूरी आ सकती है, इसलिए संभलकर रहें.
टिप: बजरंग बाण का पाठ करें.
मीन (Pisces):
इस हफ्ते काम में रुकावट आ सकती है और ट्रांसफर के संकेत भी हैं. आमदनी में उतार-चढ़ाव रह सकता है. हालांकि हफ्ते के अंत तक स्थिति बेहतर हो सकती है.
टिप: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
ALSO READ: प्रेमी को प्रेमिका से मिलना पड़ा भारी, भीड़ ने पीटा, पुलिस ने बचाया
