पश्चिम एशिया संकट से दुनिया की अर्थव्यवस्था हो रही प्रभावित, उठाने होंगे ठोस कदम : पुतिन

West Asia crisis : रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा...

Russia's President Vladimir Putin speaks during a plenary session of the St. Petersburg International Economic Forum (SPIEF) in Saint Petersburg, Russia, June 20, 2025. REUTERS/Anton Vaganov

West Asia crisis : रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के असर का अंदाजा लगाना अभी मुश्किल है, लेकिन इसके परिणाम कोरोना महामारी जैसे हो सकते हैं. पुतिन ने साफ कहा कि यह युद्ध केवल क्षेत्रीय नहीं बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और सप्लाई सिस्टम को प्रभावित कर रहा है. इससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है. पुतिन ने मॉस्को में बिजनेस लीडर्स से बातचीत के दौरान कहा कि अभी तक इस संघर्ष के परिणामों का सही अनुमान लगाना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि जो देश इस युद्ध में शामिल हैं, वे खुद भी इसके भविष्य को लेकर स्पष्ट नहीं हैं. ऐसे में बाकी दुनिया के लिए स्थिति और ज्यादा अनिश्चित हो जाती है. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ आकलनों में इस संकट की तुलना कोरोना महामारी से की जा रही है.

ये भी पढ़ें : धुरंधर 2 के बाद संजय दत्त का नया अवतार, फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का पोस्टर आउट

वैश्विक बाजार में अस्थिरता बढ़ी : पुतिन

पुतिन ने कहा कि इस युद्ध का असर अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स, उत्पादन और सप्लाई चेन पर साफ दिखाई दे रहा है. उन्होंने बताया कि हाइड्रोकार्बन, धातु और उर्वरक जैसे क्षेत्रों पर भारी दबाव पड़ रहा है. इससे वैश्विक बाजार में अस्थिरता बढ़ रही है और कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है. कंपनियों को भी बड़े नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.

“कोरोना महामारी जैसा बड़ा आर्थिक झटका दे सकता है”

पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे तो यह संकट कोरोना महामारी जैसा बड़ा आर्थिक झटका दे सकता है. उन्होंने याद दिलाया कि कोरोना के दौरान पूरी दुनिया की रफ्तार धीमी पड़ गई थी और हर देश प्रभावित हुआ था. उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया का यह युद्ध भी उसी तरह विकास को रोक सकता है और वैश्विक संकट पैदा कर सकता है.

ये भी पढ़ें : मार्च का अंतिम प्रदोष व्रत 30 मार्च को, जानिए पूजा का सही समय और महत्व

दुनिया को जल्द कदम उठाने होंगे : पुतिन

पुतिन के बयान से साफ है कि आने वाले समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है. उन्होंने संकेत दिया कि अगर युद्ध लंबा चला तो इसका असर हर देश पर पड़ेगा. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक समाधान की जरूरत और बढ़ गई है. दुनिया को इस संकट से बचने के लिए जल्दी कदम उठाने होंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *