पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू बने कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक

लोहरदगा: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद...

लोहरदगा: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया. पार्टी नेतृत्व की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया.

धीरज प्रसाद साहू ने जताया आभार

जिम्मेदारी मिलने पर धीरज प्रसाद साहू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वे इस विश्वास और जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्य में चुनावी जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गर्व की बात है.

धीरज प्रसाद साहू बने कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक
धीरज प्रसाद साहू बने कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक

शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन

साहू ने विशेष रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि नेतृत्व का मार्गदर्शन और विश्वास उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है.

Also Read: पश्चिम बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने 33 जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किए, झारखंड से 21 शामिल

चुनावी तैयारी और संगठन मजबूत करने का संकल्प

धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और विकास की राजनीति को बढ़ावा देती रही है. आगामी विधानसभा चुनाव में वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे और कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे.

कार्यकर्ताओं के सहयोग और एकजुटता पर जोर

साहू ने विश्वास जताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी धीरज प्रसाद साहू को बधाई दी और जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *