News Desk:आज के समय में Aadhaar Card और PAN Card बहुत जरूरी डॉक्युमेंट्स बन गए हैं.Aadhaar हमारी पहचान का मुख्य प्रमाण है,जबकि PAN Card के बिना पैसों और टैक्स से जुड़े कई काम करना मुश्किल हो जाता है.इसलिए ये दोनों डॉक्युमेंट्स लगभग हर जगह काम आते हैं.

हालांकि लगभग सभी लोग इनके इस्तेमाल के बारे में जानते हैं,लेकिन कम लोगों को पता होता है कि Aadhaar और PAN Card में व्यक्ति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दर्ज होती हैं,जो आम तौर पर दिखाई नहीं देतीं.
आधार से क्या-क्या पता चल सकता है?
आधार कार्ड से किसी व्यक्ति के बारे में कुछ बेसिक डिटेल्स पता चल सकती है,जैसे नाम, जन्मतिथि, पता और फोटो.
आजकल आधार कार्ड बैंक,मोबाइल सिम, गैस कनेक्शन जैसी कई सेवाओं से KYC के लिए जुड़ा होता है.इसलिए अगर आधार की डिटेल्स गलत हाथों में चली जाए,तो उसका गलत इस्तेमाल होने का खतरा भी रहता है.आधार वेरिफिकेशन के जरिए कुछ और जरूरी जानकारियां भी चेक की जा सकती हैं.
क्या आप जानते हैं PAN Card के 10 अंकों का असली मतलब?
PAN Card पर दिया गया 10 अंकों का अल्फा-न्यूमेरिक नंबर यूं ही नहीं होता.यह नंबर व्यक्ति की दी गई जानकारी के आधार पर बनाया जाता है.इस नंबर की मदद से व्यक्ति की पहचान और उससे जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी का पता लगाया जा सकता है. इसलिए PAN Card को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी होता है.
PAN Card नंबर का मतलब: हर अक्षर और नंबर में छिपी जानकारी


- पहले तीन अक्षर–PAN नंबर की शुरुआत A से Z तक के अक्षरों से होती है. इनमें से कोई भी तीन अक्षर हो सकते हैं.
- चौथा अक्षर–यह व्यक्ति की टैक्स कैटेगरी बताता है.जैसे अगर चौथा अक्षर C है तो इसका मतलब Company होता है.
- पांचवां अक्षर–यह कार्ड होल्डर के सरनेम (Last Name)का पहला अक्षर दिखाता है.जैसे सुजीत शर्मा के PAN में पांचवां अक्षर S होगा.
- अगले चार नंबर-ये नंबर Income Tax Department द्वारा डिसाइड किए जाते हैं.
- आखिरी अक्षर–यह एक वेरिफिकेशन कोड होता है,जो PAN नंबर को यूनिक बनाता है.
