News Desk:iOS के लिए WhatsApp में नया फीचर आया है जो चैट करते समय स्टिकर भेजने का तरीका आसान बनाता है.अब जब यूज़र कोई इमोजी टाइप करेगा,तो ऐप उसी के अनुसार रिलेटेड स्टिकर सजेशन दिखाएगा.इसका मतलब है कि अलग से स्टिकर कीबोर्ड खोलने या कई स्टिकर पैक में स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं होगी.यूज़र सीधे अपने टाइप किए इमोजी के आधार पर सही स्टिकर चुनकर तुरंत भेज सकते हैं.यह अपडेट अगले कुछ हफ्तों में और अधिक iPhone यूज़र्स तक पहुँच जाएगा.

लेटेस्ट वर्जन 26.8.76 में नया फीचर
Meta के अंतर्गत आने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने iOS वर्जन 26.8.76 का नया अपडेट जारी किया है.इस लेटेस्ट वर्जन में एक नया फीचर शामिल किया गया है,जो यूज़र्स को मैसेज टाइप करते समय स्टिकर सजेस्ट करता है.अब जब कोई यूज़र चैट बार में कोई इमोजी टाइप करेगा,तो ऐप उसी इमोजी से जुड़े स्टिकर तुरंत दिखाएगा.यह फीचर बातचीत के दौरान समय बचाने और चैटिंग को आसान बनाने में मदद करेगा.
फीचर है पहले से एक्टिव
यूज़र्स अब किसी इमोजी पर टैप करके उससे जुड़े स्टिकर देख और भेज सकते हैं. WhatsApp के मुताबिक,यह फीचर सभी यूज़र्स तक पहुँचने में कुछ दिन लग सकते हैं।WABetaInfo ने इसे पहले iOS वर्जन 26.8.75 में देखा, इससे पहले कि WhatsApp ने इसे वर्जन 26.8.76 के चेंजलॉग में आधिकारिक तौर पर शामिल किया। लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करने के बाद यह फीचर पहले से ही एक्टिव पाया गया.
‘Show more results’ से और स्टिकर्स देखें
यूज़र्स अब ‘Show more results’ पर टैप करके थर्ड-पार्टी और बाकी स्टिकर्स देख सकते हैं.जैसे उदाहरण के लिए,हंसने वाला इमोजी टाइप करने पर फनी स्टिकर्स, और दिल वाले इमोजी टाइप करने पर प्यार और लगाव वाले स्टिकर्स दिखाई देंगे.

WhatsApp ने हाल ही में कई नए फीचर्स पेश किए हैं.अब ग्रुप मैसेज हिस्ट्री के जरिए नए मेंबर ग्रुप जॉइन करने से पहले भेजे गए मैसेज देख पाएंगे.इसके अलावा,कंपनी कथित तौर पर बताया है कि एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम किया जा है,जो पेड यूज़र्स को अतिरिक्त कस्टमाइजेशन और एक्स्ट्रा फैसिलिटी देगा.
