डिप्टी मेयर की कुर्सी पर किसकी होगी एंट्री? धनबाद में पार्षदों के बीच बढ़ी हलचल

धनबाद: नगर निगम में डिप्टी मेयर पद को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। 18 मार्च को होने वाले चुनाव से...

धनबाद: नगर निगम में डिप्टी मेयर पद को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। 18 मार्च को होने वाले चुनाव से पहले संभावित प्रत्याशी पार्षदों के संपर्क में आकर समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. नगर निगम के गलियारों में लगातार बैठकों और बातचीत का दौर चल रहा है, जिससे चुनाव को लेकर माहौल गर्म हो गया है.

Also Read: रांची नगर निगम में डिप्टी मेयर पद पर सियासी जंग: पार्षदों की गिनती और समीकरण साधने में जुटे BJP, कांग्रेस और JMM

डिप्टी मेयर का चुनाव निगम के पार्षदों के बीच से ही किया जाना है. ऐसे में दावेदार पार्षदों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर समर्थन मांग रहे हैं. माना जा रहा है कि यदि एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में उतरते हैं तो गुप्त मतदान के जरिए फैसला होगा, जिससे मुकाबला और रोचक हो सकता है.

Also Read: HC ने कहा—पीड़ा में मरीज की प्रतिक्रिया पर बर्खास्तगी गलत, मृतक कर्मचारी के परिजनों को मिलेगा पूरा बकाया वेतन

फिलहाल कुछ पार्षदों के नाम डिप्टी मेयर पद के संभावित दावेदारों के रूप में चर्चा में हैं. इनमें वार्ड 22 की पार्षद सुमन सिंह, वार्ड 33 की पार्षद मेनका सिंह और वार्ड 26 के पार्षद विकास रंजन का नाम प्रमुख बताया जा रहा है. हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा नहीं की है, लेकिन पार्षदों के बीच चल रही सक्रियता से चुनाव को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *