प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या, पत्नी की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज

रांची: कांके थाना क्षेत्र के रमेश उरांव हत्याकांड मामले में साजिश में शामिल पत्नी तनु लकड़ा की डिस्चार्ज पिटीशन न्यायाधीश पवन कुमार...

रांची: कांके थाना क्षेत्र के रमेश उरांव हत्याकांड मामले में साजिश में शामिल पत्नी तनु लकड़ा की डिस्चार्ज पिटीशन न्यायाधीश पवन कुमार ने खारिज कर दी. तनु लकड़ा ने याचिका दाखिल कर खुद को आरोपमुक्त करने की गुहार लगाई थी.

प्रेमी शाहिद से कराई पति की हत्या

दरअसल, कांके थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में 19 मई की सुबह जमीन कारोबारी रमेश उरांव की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के 10 दिन बाद पुलिस टीम ने मामले की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए थे.

क्यों कराई थी हत्या 

पुलिस के अनुसार अवैध संबंध के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें मृतक की पत्नी भी शामिल थी. रमेश के साथ काम करने वाले शाहिद अंसारी का घर पर आना-जाना था. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और पति की हत्या की साजिश रची गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *