जमशेदपुर में विश्व होमियोपैथिक दिवस मनाया गया, डॉक्टरों ने साझा किए अनुभव

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में “डॉ. एस. पी. फाउंडेशन” के तत्वावधान में “विश्व होमियोपैथिक दिवस” के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित...

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में “डॉ. एस. पी. फाउंडेशन” के तत्वावधान में “विश्व होमियोपैथिक दिवस” के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित यूनाइटेड होमियो हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया. वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सी. एस. दलाल ने डॉ. हैनिमैन की प्रतिमा और डॉ. एस. पी. चटर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

विशेषज्ञों ने साझा किए विचार और अनुभव
कार्यक्रम में कुनाल चटर्जी ने स्वागत भाषण दिया. डॉ. जाहिद हुसैन ने डॉ. हैनिमैन के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला. डॉ. जितेंद्र कुमार ने भी अपने विचार साझा किए. वहीं डॉ. टी. के. चटर्जी ने हर्निया पर अपने चिकित्सकीय अनुभव बताते हुए कहा कि होमियोपैथी के जरिए बिना सर्जरी के भी हर्निया, अम्बिलिकल और इंगुईनल हर्निया में पहले सूजन और दर्द कम होता है और धीरे-धीरे रोग में सुधार होता है.

उन्होंने होमियोपैथी को आधुनिक और प्रभावी चिकित्सा पद्धति बताते हुए कहा कि इसे भारत सरकार से और प्रोत्साहन मिलना चाहिए. प्रतिरोधक दवाओं को उन्होंने कारगर और बिना साइड इफेक्ट वाला बताया.

ALSO READ: NPS सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी राहत, अब इलाज के लिए निकाल सकेंगे 25% फंड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *