Xiaomi Pad 8 लॉन्च: स्टूडेंट्स और क्रिएटर्स के लिए पावरफुल टैबलेट, जानें सभी फीचर्स

Technology News: टेक कंपनी Xiaomi ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट Xiaomi Pad 8 लॉन्च कर दिया है. यह टैबलेट कंपनी...

Xiaomi Pad 8

Technology News: टेक कंपनी Xiaomi ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट Xiaomi Pad 8 लॉन्च कर दिया है. यह टैबलेट कंपनी की मौजूदा Xiaomi Pad 6 और Pad 7 सीरीज के साथ लाइनअप में शामिल हो गया है. कंपनी का दावा है कि यह 2026 का भारत का सबसे स्लिम फ्लैगशिप Android टैबलेट है. इसमें दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही कंपनी इस टैबलेट के लिए 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी दे रही है.

Xiaomi Pad 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Pad 8 में 11.2 इंच की 3.2K डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इससे यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है. स्क्रीन में DC डिमिंग और TÜV Rheinland आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन भी दिया गया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम असर पड़ता है. कंपनी के मुताबिक यह डिस्प्ले वीडियो देखने, गेमिंग, नोट्स लेने और डॉक्यूमेंट पर काम करने के लिए काफी अच्छी है.

परफॉर्मेंस के लिए, टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. यह चिपसेट पिछले मॉडल Xiaomi Pad 7 में इस्तेमाल हुए Snapdragon 7+ Gen 3 से ज्यादा पावरफुल है. टैबलेट में 9,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का कहना है कि यह बैटरी वीडियो देखने, ब्राउजिंग और गेमिंग जैसे कामों के दौरान लंबे समय तक चल सकती है.

कैमरे की बात करें, तो Xiaomi Pad 8 में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है. ये कैमरे खासतौर पर वीडियो कॉल, ऑनलाइन क्लास और बेसिक फोटोग्राफी के लिए डिजाइन किए गए हैं. ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए टैबलेट में क्वाड स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जो Dolby Atmos को सपोर्ट करता है.

कनेक्टिविटी के लिए, इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है. इसके अलावा टैबलेट में बेहतर मल्टीटास्किंग फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे यूजर्स आसानी से कई ऐप्स के बीच स्विच कर सकते हैं. इसमें नया डॉक सिस्टम भी दिया गया है, जिससे ज्यादा ऐप्स को जल्दी एक्सेस किया जा सकता है. वहीं वर्कस्टेशन मोड की मदद से यूजर्स को PC जैसा ब्राउजिंग एक्सपीरियंस मिलता है.

Xiaomi Pad 8 की कीमत और उपलब्धता

भारत में Xiaomi Pad 8 को कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. इसका 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 33,999 रुपये में आता है, वहीं 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 36,999 रुपये रखी गई है. इसके अलावा 12GB+256GB Nanotexture डिस्प्ले वर्जन की कीमत 38,999 रुपये है.

कंपनी इस टैबलेट को स्टाइलस के साथ बंडल ऑप्शन में भी ऑफर कर रही है. स्टैंडर्ड डिस्प्ले और पेन के साथ आने वाले वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है, जबकि Nanotexture डिस्प्ले और पेन के साथ आने वाले वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये रखी गई है.

यह टैबलेट 17 मार्च से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. ग्राहक इसे Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India समेत अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Samsung ला रहा नया बजट 5G फोन, बड़ी बैटरी के साथ मिलेंगे कई जबरदस्त AI फीचर्स

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *