जहां नौकरी की पोस्टिंग, वहीं अपना घर… सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा

News Desk: अपने घर का सपना हर कोई देखता है. इस सपने को साकार करने के लिए तरह-तरह के जतन किए जाते...

pm modi
pm modi

News Desk: अपने घर का सपना हर कोई देखता है. इस सपने को साकार करने के लिए तरह-तरह के जतन किए जाते हैं. हालांकि, बैंकों की ओर से होम लोन देकर इस सपने को साकार करने में मदद की जाती है लेकिन ब्याज दर समेत अन्य चुनौतियों से राह इतनी आसान नहीं होती. एक तथ्य ये भी है कि सरकारी कर्मचारियों को होम लोन को लेकर कई सुविधाएं मिलती हैं. इसी के तहत अब एक पोर्टल लॉन्च हुआ है. यह पोर्टल रक्षा और सरकारी कर्मचारियों को उनकी तैनाती वाली जगह यानी पोस्टिंग से ही आसानी से होम लोन लेने में सक्षम बनाता है. यह पहल राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) ने की है. आपको बता दें कि एनएचबी किफायती हाउसिंग फाइनेंस को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा स्थापित एक शीर्ष एजेंसी है.

क्या है डिटेल?

दरअसल, राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) ने ‘गृह सुगम’ पोर्टल शुरू किया है. बैंक ने कहा कि यह पोर्टल डिजिटल लेंडिंग (ऋण देने की डिजिटल प्रक्रिया) को अपनाने और वित्तीय समावेशन को गति देगा. बैंक ने आगे कहा कि यह होम लोन तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करके लोगों के लिए घर का मालिक बनने के अवसर बढ़ाएगा, जिससे किफायती होम फाइनेंस को बढ़ावा देने के मिशन को मजबूती मिलेगी. बैंक ने बताया कि रक्षाकर्मी, अर्धसैनिक बलों और सरकारी कर्मचारी (राज्य और केंद्र दोनों के) अपनी-अपनी प्रशासनिक इकाइयों के माध्यम से डिजिटल रूप से होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

इसके लिए उन्हें लोन की मंजूरी और प्रोसेसिंग के लिए बैंकों या वित्तीय संस्थानों के चक्कर लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है. बैंक ने बताया कि इस पोर्टल की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए सरकारी संस्थाओं द्वारा रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. बैंक ने आगे कहा कि कर्मचारी बहुत कम जानकारी (डेटा) देकर ही होम लोन के लिए अपना अनुरोध दर्ज कर सकते हैं, जिसे बाद में रजिस्ट्रेशन लोन देने वाली इकाइयों को भेज दिया जाता है.

बैंक ने कहा कि लोन देने वाली संस्थाएं अपने सबसे अच्छे प्रस्ताव (ऑफर) देंगी, जिनकी तुलना करके लोन आवेदक अपनी पसंद का प्रस्ताव स्वीकार कर सकता है. बैंक ने यह भी कहा कि इससे होम लोन की सुविधा तक पहुंच आसान हो जाएगी-विशेष रूप से दूरदराज के इलाकों में तैनात रक्षा और अर्धसैनिक बलों के लिए-जिससे देश में किफायती आवास क्षेत्र भी मजबूत होगा.

कहने का मतलब है कि अब सरकारी कर्मचारियों को अगर जहां पोस्टिंग हुई है, वहीं पर घर बनवाने की चाहत है तो पोर्टल के जरिए इसे पूरा कर सकते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *