चलती ट्रेन से गिरा युवक, मौके पर मौत, परिवार में कोहराम

Pakur: जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत थानापाड़ा निवासी 29 वर्षीय अरुप कुमार दास की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई....

Pakur: जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत थानापाड़ा निवासी 29 वर्षीय अरुप कुमार दास की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान राजग्राम के निकट वह ट्रेन से गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

इलाज के बाद लौट रहे थे घर

जानकारी के अनुसार, अरुप कुमार दास रविवार को डॉक्टर को दिखाने के लिए रामपुरहाट गए थे. वहां से इलाज कराने के बाद उन्होंने रात करीब 11 बजे अपने दोस्त एवं भाई को सूचना दी थी कि वह हावड़ा-जमालपुर ट्रेन से घर लौट रहे हैं.

Also Read: झारखंड में ‘ब्लड पॉलिटिक्स’- हाई कोर्ट का आदेश कागजों पर, जमीन पर ‘खून के बदले खून’ का खेल?

सुबह तक घर नहीं पहुंचे तो बढ़ी चिंता

लेकिन सोमवार सुबह तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई. परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, जिसके बाद यह दुखद जानकारी मिली कि ट्रेन से गिरने के कारण उनकी मौत हो चुकी है.

पुलिस ने किया शव का पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही सैंथिया जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *