संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

चतरा: जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र स्थित पंचायत सचिवालय इटखोरी और मध्य विद्यालय टूरिस्ट प्रखंड कॉलोनी के समीप एक अर्धनिर्मित भवन से...

चतरा: जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र स्थित पंचायत सचिवालय इटखोरी और मध्य विद्यालय टूरिस्ट प्रखंड कॉलोनी के समीप एक अर्धनिर्मित भवन से युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने जब भवन के अंदर शव को गमछे के सहारे झूलते देखा, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

मृतक की पहचान धनखेरी गांव निवासी अहमद खलीफा के पुत्र आदिल के रूप में हुई है. घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है.

Also Read: VIRAL VIDEO पर सीओ का एक्शन, चौकीदार को शोकॉज नोटिस

हत्या या आत्महत्या

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मृतक के परिजनों ने इसे सिरे से खारिज करते हुए हत्या की आशंका जताई है. परिजनों का आरोप है कि युवक की पहले हत्या की गई और बाद में साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटका दिया गया. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है, साथ ही सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच में जुटी है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *