रांची की 3.87 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे 2500 रुपये, मंईयां सम्मान योजना से 96.79 करोड़ का भुगतान

रांची: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं को बड़ी राहत मिली है. फरवरी...

रांची: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं को बड़ी राहत मिली है. फरवरी माह की सम्मान राशि के रूप में 3 लाख 87 हजार 174 महिलाओं के बैंक खातों में 2500-2500 रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए हैं.

डीबीटी के माध्यम से भेजी गई 96.79 करोड़ की राशि

जिला प्रशासन के अनुसार लाभुकों को आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से कुल 96 करोड़ 79 लाख 35 हजार रुपये की राशि भेजी गई है. इससे पहले जनवरी माह की सम्मान राशि भी लाभुक महिलाओं के खातों में जमा कराई जा चुकी है.

Also Read: अब 16 साल से कम उम्र के बच्चों को इंस्टाग्राम‑व्हाट्सएप पर नो एंट्री — कर्नाटक सरकार का फैसला

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को मिला लाभ

जिले के लगभग सभी प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है. कांके, मांडर, सिल्ली, रातू, नगड़ी, नामकुम, ओरमांझी, सोनाहातू, तमाड़, चान्हो, बेड़ो और बुढ़मू समेत कई इलाकों की हजारों महिलाओं के खाते में राशि पहुंची है. वहीं सदर, अरगोड़ा, हेहल, बड़गाईं और नामकुम जैसे शहरी क्षेत्रों की बड़ी संख्या में महिलाओं को भी इसका लाभ मिला है.

समय पर और पारदर्शी भुगतान पर प्रशासन का जोर

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे. इसके लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या देरी न हो.

समस्या होने पर तुरंत होगा समाधान

उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी लाभुक को राशि मिलने में कोई समस्या आती है तो उसका तुरंत समाधान किया जाएगा. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन लगातार काम कर रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *