Click Here
Click Here
Click Here

इफ्तार पार्टी में हत्या के प्रयास के आरोपी की मौजूदगी पर मरांडी का हमला: कानून का राज या अपराधियों को खुली छूट?

रांची: झारखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने...

रांची: झारखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल करते हुए पूछा कि राज्य में आखिर कानून का राज चलेगा या राजनीतिक संरक्षण में अपराधियों का मनोबल बढ़ता रहेगा.

पाकुड़ के आरोपी की गिरफ्तारी पर सवाल

मरांडी ने कहा कि पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में दर्ज नगर कांड संख्या 275/25 (27 अक्टूबर 2025) में बेलाल शेख नामक व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धारा 109 (हत्या के प्रयास) जैसे गंभीर आरोप हैं. इसके बावजूद पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है.

Also Read: अब 16 साल से कम उम्र के बच्चों को इंस्टाग्राम‑व्हाट्सएप पर नो एंट्री — कर्नाटक सरकार का फैसला

इफ्तार पार्टी में आरोपी की खुली मौजूदगी

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस आरोपी को पकड़ने में पूरी पाकुड़ पुलिस नाकाम रही, वही व्यक्ति खुलेआम स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में कांग्रेस नेता तनवीर आलम के साथ इफ्तार पार्टी में बैठा नजर आया. मरांडी ने कहा कि यह घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

अपराधियों में कानून का डर खत्म

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब इस आरोपी द्वारा खुलेआम गोली चलाने की घटना सामने आई थी, तब भी उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की थी. लेकिन अब जो तस्वीर सामने आई है, उससे साफ लगता है कि अपराधियों में कानून का डर खत्म हो रहा है.

सरकार की निष्पक्षता पर उठे सवाल

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं प्रशासन की निष्पक्षता और सरकार की मंशा पर भी सवाल खड़े करती हैं. मरांडी ने स्पष्ट किया कि झारखंड की जनता जानना चाहती है कि राज्य में कानून का शासन रहेगा या फिर राजनीतिक संरक्षण के सहारे अपराधियों को खुली छूट मिलती रहेगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *