पाकुड़: रक्तदान से बची 65 वर्षीय वृद्धा की जान, सत्य सनातन संस्था के सदस्यों ने किया दो यूनिट रक्तदान

पाकुड़: सत्य सनातन संस्था के सदस्यों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सोमवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड निवासी 65 वर्षीय रावड़ी देवी...

पाकुड़: सत्य सनातन संस्था के सदस्यों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सोमवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड निवासी 65 वर्षीय रावड़ी देवी उर्फ रबड़ देवी की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई. संस्था के सदस्यों ने जरूरतमंद वृद्धा के लिए दो यूनिट रक्तदान किया.

किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं वृद्धा 

संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने बताया कि लिट्टीपाड़ा प्रखंड के तालझारी गांव निवासी रावड़ी देवी उर्फ रबड़ देवी किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

रक्त की जरूरत पड़ने पर संस्था से किया गया संपर्क

मरीज के नाती गंगाराम साहा ने रक्त की आवश्यकता होने पर संस्था के सदस्य राजेश साहा से संपर्क किया. इसके बाद राजेश साहा ने हिरणपुर प्रखंड निवासी निपेन चंद्र साहा तथा लिट्टीपाड़ा प्रखंड के करियोडीह गांव निवासी प्रताप कुमार साहा से संपर्क किया.

Also Read: पलामू: बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, अवैध संबंध के शक में रची गई साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही रक्तदाताओं ने किया रक्तदान 

सूचना मिलते ही दोनों रक्तदाता बिना देर किए पाकुड़ के पुराने सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष पहुंच गए और रक्तदान किया. समय पर रक्त मिलने से मरीज को तत्काल उपचार मिल सका.

परिजनों ने जताया आभार 

रक्त मिलने के बाद मरीज के नाती गंगाराम साहा ने संस्था और दोनों रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि समय पर रक्त मिलने से मरीज की जान बच सकी.

कई बार कर चुके हैं रक्तदान 

निपेन चंद्र साहा का यह चौथा रक्तदान है, जबकि प्रताप कुमार साहा सातवीं बार रक्तदान कर चुके हैं. दोनों रक्तदाताओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान करने से आत्मसंतोष मिलता है और इससे किसी की जान बचाई जा सकती है. इस दौरान रक्त अधिकोष के कर्मचारी पीयूष कुमार भी उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *