Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: चुल्हे में छिपाकर रखी तीन किलो अफीम बरामद, तस्कर गिरफ्तार

पलामू: जिले की मनातू थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है....

पलामू: जिले की मनातू थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अफीम बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा मनातू थाना क्षेत्र के छोटकी नागद गांव में की गई.

मिट्टी के चूल्हे में छिपाकर रखी थी अफीम

पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि छोटकी नागद गांव निवासी आलोक कुमार भारती उर्फ आलोक भुइयां अपने घर में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखे हुए है. DSP राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जब आरोपी के घर पर छापेमारी की, तो तलाशी के दौरान रसोई में मौजूद मिट्टी के चूल्हे के बीच से दो प्लास्टिक जार बरामद किए गए. इन जार की जांच करने पर कुल 2.860 किलोग्राम अफीम जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया.

नकद राशि भी हुई बरामद

अफीम के साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से अफीम की बिक्री से संबंधित 21,400 रुपये नकद भी बरामद किए हैं. पुलिस ने मौके से 37 वर्षीय आरोपी आलोक कुमार भारती को गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: पलामू: बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, अवैध संबंध के शक में रची गई साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

NDPS एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

मनातू थाना पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 12/2026 दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

छापेमारी में कई पुलिस अधिकारी रहे शामिल

इस सफल छापेमारी अभियान में डीएसपी राजीव रंजन के साथ मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार, पाटन अंचल के पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल, सहायक अवर निरीक्षक सनेश राम, श्रवण दास, अशोक कुमार रविदास तथा जिला पुलिस के अन्य जवान शामिल थे.

नशा तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि गिरफ्तार आरोपी के तार किन बड़े नशा तस्करों से जुड़े हुए हैं और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *