बच्चे की देखभाल के लिए अब मिलेगी 730 दिन की छुट्टी, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

रांचीः झारखंड सरकार ने शिशु देखभाल अवकाश के दौरान छुट्टी और वेतन के संबंध में बड़ा फैसला लिया है. अब राज्य की...

रांचीः झारखंड सरकार ने शिशु देखभाल अवकाश के दौरान छुट्टी और वेतन के संबंध में बड़ा फैसला लिया है. अब राज्य की महिला और एकल पुरुष कर्मियों को शिशु देखभाल अवकाश के दौरान पहले 365 दिनों के लिए 100 फीसदी छुट्टी वेतन और अगले 365 दिनों के लिए 80 फीसदी छुट्टी वेतन मिलेगा. वित्त विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है.

Also Read: रामनवमी की छुट्टी में बदलाव: अब 27 मार्च को रहेगा अवकाश, पहले 26 को घोषित थी छुट्टी

बताते चलें कि शिशु देखभाल अवकाश एक प्रकार की छुट्टी है जो महिला और एकल पुरुष कर्मियों को अपने अव्यस्क संतान की देखभाल के लिए दी जाती है. यह अवकाश कुल 730 दिनों का होता है, जो दो वर्षों में विभाजित किया गया है. राज्य सरकार ने यह फैसला केंद्रीय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के आदेश के आलोक में लिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *