Click Here
Click Here
Click Here

रांची : हिंदपीढ़ी में बन रहा बड़ा नाला, बारिश से पहले जलजमाव खत्म करने की तैयारी

Ranchi: रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में सालों से जलजमाव की समस्या झेल रहे लोगों के लिए अब बड़ी राहत की उम्मीद जगी...

Ranchi: रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में सालों से जलजमाव की समस्या झेल रहे लोगों के लिए अब बड़ी राहत की उम्मीद जगी है. रांची नगर निगम ने वार्ड संख्या 23 के नाला रोड, मौलाना आजाद कॉलोनी में बड़े नाले का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया है. यह महत्वाकांक्षी परियोजना हिंदपीढ़ी मार्ग से लोअर पीपी कंपाउंड तक करीब 2850 फीट लंबा नाला तैयार करने की है. इसके साथ ही, जलजमाव वाले हिस्सों में 600 फीट नई नाली भी बनाई जा रही है, जिससे गुरुनानक स्कूल और आसपास के इलाकों में हर साल होने वाली जलभराव की परेशानी खत्म हो सके.

ये भी पढ़ें :उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 28 को आएंगे रांची

इंजीनियरों की टीम ने किया निरीक्षण

निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए अधीक्षण अभियंता गगनदेव बैठा के नेतृत्व में इंजीनियरों की टीम ने स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान कार्य की गुणवत्ता और गति की बारीकी से जांच की गई. निरीक्षण में यह बात सामने आई कि इलाके की सड़कों के संकरे होने के कारण नाला निर्माण का काम मशीनों की बजाय मैनुअल तरीके से किया जा रहा है, जिससे गति थोड़ी धीमी है. इस पर अधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मिलर मशीन का उपयोग कर काम को तेज किया जाए. हर हाल में इसे तय समय सीमा के भीतर, खासकर बारिश से पहले पूरा किया जाए.

ये भी पढ़ें :रामनवमी की छुट्टी में बदलाव: अब 27 मार्च को रहेगा अवकाश, पहले 26 को घोषित थी छुट्टी

लोगों को जल जमाव से मिलेगी स्थायी राहत

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह परियोजना पूरी होते ही हिंदपीढ़ी क्षेत्र के लोगों को जलजमाव से स्थायी राहत मिलेगी और आवागमन भी सुगम हो जाएगा. नगर निगम का कहना है कि शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और जलजमाव मुक्त बनाने के लिए ऐसे विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *