पलामू: बूढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा के लिए बजरंग दल के नेतृत्व में 27 सदस्यीय जत्था जम्मू रवाना

Palamu: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) पलामू के तत्वावधान में बूढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का 27 सदस्यीय जत्था बजरंग दल...

Palamu: 27-Member Group Led by Bajrang Dal Leaves for Jammu for Budha Amarnath Adventure Pilgrimage
Palamu: 27-Member Group Led by Bajrang Dal Leaves for Jammu for Budha Amarnath Adventure Pilgrimage

Palamu: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) पलामू के तत्वावधान में बूढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का 27 सदस्यीय जत्था बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में देर रात टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस से जम्मू के लिए रवाना हुआ. रेलवे स्टेशन पर विहिप के जिला पदाधिकारियों ने यात्रा पर जा रहे सभी श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र भेंटकर सहर्ष विदा किया. विहिप झारखंड प्रांत समिति सदस्य दामोदर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की मंडी तहसील में स्थित बाबा बूढ़ा अमरनाथ का प्राचीन धाम अपने पूज्य श्वेत पाषाण (सफेद पत्थर) शिवलिंग के लिए विख्यात है और यह यात्रा जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से शुरू होकर सुंदरबनी, नौशहरा तथा राजौरी होते हुए मंडी तक पहुंचती है.

यात्रा का उद्देश्य

विहिप और बजरंग दल द्वारा इस यात्रा का आयोजन मुख्य रूप से 1990 के दशक में आतंकवाद के चलते बाधित हुई इस प्राचीन तीर्थयात्रा को पुनर्जीवित करने, सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों का मनोबल बढ़ाने और राष्ट्रीय अखंडता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जाता है.

स्टेशन पर मौजूद रहे पदाधिकारी

श्रद्धालुओं को विदा करने के लिए रेलवे स्टेशन पर विहिप पलामू के जिला मंत्री अमित तिवारी, सह मंत्री विवेक सिंह, नगर अध्यक्ष दीपक कुमार और गोपाल तिवारी उपस्थित रहे. इस साहसिक यात्रा पर जाने वाले 27 श्रद्धालुओं के दल में बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, धर्माचार्य सह प्रमुख देवराज शर्मा, चैनपुर प्रखंड मंत्री घनश्याम गुप्ता, नगर मंत्री दिलीप कुमार गिरी और जिला बलोपासना प्रमुख विकाश कुमार कश्यप प्रमुख रूप से शामिल हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *