Ranchi: रक्षाबंधन से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अगस्त महीने की 2,500 की सम्मान राशि लाभुकों के बैंक खातों में भेज दी गई है. रांची जिले की 3 लाख 95 हजार 692 महिलाओं के खातों में आधार आधारित DBT के जरिए कुल 98 करोड़ 92 लाख 30 हजार की राशि भेजी गई है.

प्रखंड और शहरी क्षेत्र के अनुसार देखें तो अनगड़ा में 16,796, अरगोड़ा शहरी क्षेत्र में 13,406, बेड़ो में 20,620, बुंडू में 8,591, बुंडू नगर पंचायत में 3,566, बुढ़मू में 17,841, चान्हो में 19,374, हेहल शहरी क्षेत्र में 16,376, कांके में 31,620 और कांके शहरी क्षेत्र में 1,290 लाभुक हैं. वहीं खलारी में 9,632, लापुंग में 11,866, मांडर में 23,008, नगड़ी में 18,345, नगड़ी शहरी क्षेत्र में 8,244, नामकुम में 18,071 और नामकुम शहरी क्षेत्र में 9,571 महिलाओं को राशि मिली है.
इन क्षेत्रों की महिलाओं के खातों में भी पहुंची राशि
इसी तरह ओरमांझी में 17,898, राहे में 9,551, रातू में 20,427, सिल्ली में 21,335, सोनाहातू में 13,114, तमाड़ में 18,832, टाउन अर्बन में 26,042, इटकी में 10,152 और बड़गाईं शहरी क्षेत्र में 10,124 लाभुकों के खाते में सम्मान राशि भेजी गई है.
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है. जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर पात्र महिला तक योजना का लाभ समय पर पहुंचे. इसके लिए भुगतान प्रक्रिया की लगातार समीक्षा की जा रही है.
ALSO READ: चक्रधरपुर: तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल, जोजोडीह FC को खिताब

