जमशेदपुर में ईद मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

Jamshedpur: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर जमशेदपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. मानगो के गांधी मैदान से शुरू हुए जुलूस में मुस्लिम समाज...

Jamshedpur: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर जमशेदपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. मानगो के गांधी मैदान से शुरू हुए जुलूस में मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. हाथों में धार्मिक झंडे और जुबां पर नात-ए-पाक के साथ लोगों ने शहर में अमन और शांति का पैगाम दिया.

धातकीडीह सेंटर मैदान में हुआ समापन

जुलूस-ए-मोहम्मदी का कारवां मानगो के गांधी मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए धातकीडीह सेंटर मैदान पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया. इसमें शहर की अलग-अलग मस्जिदों के इमाम, उलेमा और मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए.

जगह-जगह लंगर और खाद्य सामग्री का वितरण

जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों के लिए लंगर और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. इस दौरान लोगों ने अमन, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया.

हिदायतुल्ला खान समेत कई धर्मगुरु रहे मौजूद

जुलूस के समापन के मौके पर झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान समेत कई धर्मगुरु मौजूद रहे. इसके बाद इस्तेमाई दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.

लगातार बड़ा रूप ले रहा जुलूस

हिदायतुल्ला खान ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद के पैदाइश के दिन जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाता है. उन्होंने बताया कि इस मौके पर बड़ी मात्रा में लंगर और खाद्य सामग्री का वितरण किया जाता है. उन्होंने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी लगातार बड़ा रूप ले रहा है और शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग इसमें शामिल होकर अमन, भाईचारे और शांति का संदेश देते हैं.

ALSO READ: हजारीबाग: ईद मिलादुन्नबी पर मोहम्मदी ग्राउंड में गूंजा अमन और भाईचारे का पैगाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *