खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें: पीरु हेमब्रम
Chakradharpur: चक्रधरपुर के नया युवा विकास सपोटिंग क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल का आज फाइनल खेला गया. फाइनल खेल का उद्घाटन मुख्य अतिथि पीरु हेम्ब्रम और विशिष्ट अतिथि जिला परिषद मीना जोंको, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, मुखिया पिंकी जोंको, सुनील सुम्बुरुई, तुरी कोड़ा, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. फुटबॉल प्रतियोगिता में जोजोडीह FC ने खिताब जीता जबकि उप विजेता शंकर FC की टीम रही. अतिथियों द्वारा इन्हें पुरस्कृत किया गया. मौके पर आयोजन समिति के विजय गोप, मछुवा जामुदा, जाटा जामुदा, करन जामुदा, जयपाल जामुदा, चायु जामुदा जाटा जामुदा, समेत पूरी टीम मौजूद थी. खेल का संचालन अनोखे अजय देवगम ने किया.

यह भी पढ़ें: ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ से फेमस हुए सिंगर की जिम के बाहर हत्या, 18 राउंड फायरिंग से दहला शामली


