JMM के स्टार प्रचारक : असम विधानसभा चुनाव के लिए कल्पना सोरेन, सुदिव्य सोनू और सरफराज अहमद स्टार प्रचारक

Ranchi/Giridih : असम विधानसभा चुनाव 2026 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अकेले अपनी किस्मत आजमा रही है. चुनाव मैदान में अकेले उतरने...

Ranchi/Giridih : असम विधानसभा चुनाव 2026 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अकेले अपनी किस्मत आजमा रही है. चुनाव मैदान में अकेले उतरने की घोषणा के बाद पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है. इस सूची में झारखंड के नगर विकास मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद को स्टार प्रचारक बनाया गया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन नेताओं के अनुभव और जनाधार को देखते हुए उन्हें असम में प्रचार की अहम जिम्मेदारी दी गई है. खासकर आदिवासी और प्रवासी वोटरों के बीच पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से JMM यह रणनीति अपना रही है. बुधवार को पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर यह सूची जारी की गई, जिसमें इन तीनों नेताओं को शामिल किया गया. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि JMM का यह कदम असम में अपनी स्वतंत्र पहचान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है.

ये भी पढ़ें : पलामू : रूस में नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रज्ञा केंद्र का संचालक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *