Click Here
Click Here
Click Here

रांची : रामनवमी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मेन रोड में पुलिस का फ्लैग मार्च

Ranchi: राजधानी रांची में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. इसी...

Ranchi: राजधानी रांची में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. इसी कड़ी में गुरुवार को विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शहर के फिरायालाल चौक से लेकर मेन रोड के विभिन्न क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. यह फ्लैग मार्च सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और सदर एसडीओ संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया. इस मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है. अधिकारियों ने मार्च के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद किया और शांति बनाए रखने की अपील की.

ये भी पढ़ें : पलामू : रूस में नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रज्ञा केंद्र का संचालक

पुलिस की चेतावनी- उपद्रवियों पर रहेगी पैनी नजर

पुलिस ने बताया कि त्योहार के दौरान उपद्रवियों पर पैनी नजर रखी जा रही है. ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए पूरे रूट की निगरानी की जाएगी. किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. यातायात पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जुलूस के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है, ताकि आम नागरिकों को असुविधा न हो. पुलिस ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाने या कंट्रोल रूम को दें.

ये भी पढ़ें : गिरिडीह में बेटियों का कमाल: 304 लड़कियों ने लाठी-तलवार से दिखाया आत्मरक्षा का हुनर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *