रांची: राजधानी के रिहायशी इलाकों में बढ़ती चोरी की घटनाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने घरों से सोने के आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

तकनीकी जांच से खुली गुत्थी
पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गुत्थी सुलझाई. कार्रवाई के दौरान चोरी के आभूषणों के साथ तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए.
Also Read: आय से अधिक संपत्ति केस-IAS विनय चौबे की बेल पर ACB कोर्ट में हुई सुनवाई, केस डायरी तलब
नाबालिग निरुद्ध
पुलिस ने एक नाबालिग (विधि विरुद्ध किशोर) को निरुद्ध किया. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी कर चोरी किए गए जेवरात और मोबाइल फोन बरामद किए गए. साथ ही चोरी के सामान की खरीद-बिक्री में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया.
तीन आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुन्ना जायसवाल, उमंग कुमार साहु और सूजल कुमार शामिल हैं. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.
