गुमला : नीति आयोग फंड से दो मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा, बच्चों को मिलेगा नया भवन

Gumla: नीति आयोग के फंड से गुमला प्रखंड अंतर्गत कोलपारा गांव (घटगांव पंचायत) और फोरी जुंगा टोली में आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

Gumla: नीति आयोग के फंड से गुमला प्रखंड अंतर्गत कोलपारा गांव (घटगांव पंचायत) और फोरी जुंगा टोली में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. आंगनबाड़ी केंद्रों को संबंधित विभाग को हैंडओवर भी कर दिया गया है. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के प्रयासों से आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण हुआ है. इन नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. यह केंद्र अन्य सामान्य आंगनबाड़ी केंद्रों से भिन्न एवं अधिक उन्नत स्वरूप में विकसित किए गए हैं. अब संबंधित गांवों के बच्चों को शीघ्र ही नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा. बच्चों को इससे काफी लाभ होगा.

ये भी पढ़ें :  महा झींगा पालन से जनजातीय आजीविका को नई दिशा, गुमला बना मॉडल जिला

डीसी प्रेरणा दीक्षित ने भवन निर्माण में दिखायी तत्परता

बता दें कि पूर्व में इन क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्र किराया के भवनों से संचालित हो रहे थे. बच्चों को समुचित सुविधा नहीं मिल पाती थी. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने ऐसे सभी आंगनबाड़ी केंद्र, जिनके पास स्वयं का भवन नहीं है, उनके लिए प्राथमिकता के आधार पर भवन निर्माण सुनिश्चित किया. इन दोनों स्थानों पर मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया गया है. जिले में बाल विकास सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें : गुमला में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, SP ने दिए सख्त निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *