Ranchi: झारखंड की पंचायतों में बेहतर गवर्नेंस और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है.
8 अप्रैल तक चलेगा निरीक्षण अभियान
विभाग ने उन पंचायतों की जांच शुरू कर दी है, जिन्होंने पुरस्कार के लिए अपनी दावेदारी पेश की है. आगामी 8 अप्रैल तक निरीक्षण कार्य को अंतिम रूप दिया जाएगा.
तीन श्रेणियों में मिलेगा सम्मान
इस योजना के तहत पंचायतों को तीन श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा — उत्कृष्ट पंचायत, स्वच्छ पंचायत और स्वस्थ पंचायत.
पुरस्कार राशि का गणित
उत्कृष्ट पंचायतों को उनकी रैंकिंग के आधार पर 4 लाख से 20 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जिससे वे अपने क्षेत्र में अतिरिक्त विकास कार्य कर सकें.
Also Read: झारखंड में ड्रग्स कारोबार पर हाईकोर्ट सख्त, CID ने रोकथाम के लिए पेश किया खाका
कड़ा होगा सत्यापन
सिर्फ रिपोर्ट के आधार पर चयन नहीं होगा. पंचायत समिति और जिला परिषदों के कार्यों का 100 फीसदी भौतिक सत्यापन किया जाएगा.
रैंडम जांच से पारदर्शिता
जिला स्तर से अनुशंसित ग्राम सभाओं में से 10 प्रतिशत का रैंडम मूल्यांकन राज्य स्तरीय टीम करेगी, ताकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे.
इन मानकों पर होगी जांच
• ग्रामसभा की नियमित बैठकें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया
• स्वच्छता, ओडीएफ स्थिति और कचरा प्रबंधन
• बच्चों का टीकाकरण, कुपोषण की स्थिति और महिलाओं की भागीदारी
तय होगा मॉडल पंचायत का ताज
जांच पूरी होने के बाद यह तय होगा कि राज्य में मॉडल पंचायत का ताज किसके सिर सजेगा.
