Bokaro: गोमो-बरकाकाना रेल मार्ग अंतर्गत बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-2 पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है.

मालगाड़ी गुजरने के दौरान हुआ हादसा
घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपराह्न करीब साढ़े चार बजे एक मालगाड़ी प्लेटफार्म संख्या-2 से गुजर रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति अचानक उसकी चपेट में आ गया और रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ा. ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
ALSO READ: 25 वर्षों से कार्यरत बिजली कर्मी भूख हड़ताल पर, दो साल से मानदेय नहीं मिलने का आरोप

मृतक की पहचान में जुटी रेलवे पुलिस
हादसे की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है.
