लोहरदगा में पशु तस्करी पर कार्रवाई, 28 मवेशी बरामद, तस्कर फरार

Lohardaga: जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 पशुओं को जब्त...

Lohardaga: जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 पशुओं को जब्त किया है.जानकारी के अनुसार, सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा को सूचना मिली थी कि पशु तस्कर कुरता क्षेत्र से हांकते हुए दो दर्जन से अधिक पशुओं को लोहरदगा की ओर ले जा रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने एकागुरी-बक्सीडीपा पथ पर छापेमारी की.

Also Read: झारखंड में ड्रग्स कारोबार पर हाईकोर्ट सख्त, CID ने रोकथाम के लिए पेश किया खाका

तस्कर मौके से फरार

पुलिस वाहन को देखते ही पशुओं को हांक रहे दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके.

कानूनी कार्रवाई की तैयारी

पुलिस ने सभी पशुओं को जब्त कर सेन्हा थाना लाया. मानवता दिखाते हुए उनके लिए चारा और पानी की व्यवस्था की गई. थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि जब्त किए गए सभी 28 पशुओं की चिकित्सीय जांच कराई गई है. पुलिस ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *