पलामू : रेलवे कॉलोनी में फायरिंग कर लूट की साजिश, दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पलामू: डालटनगंज के रेलवे कॉलोनी इलाके में सोमवार तड़के पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया...

पलामू: डालटनगंज के रेलवे कॉलोनी इलाके में सोमवार तड़के पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जो फायरिंग कर लूट की साजिश रच रहे थे. टीओपी-02 पुलिस टीम को इलाके में फायरिंग की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी की.

फायरिंग की सूचना पर त्वरित कार्रवाई

मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की. इसी दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे अंशु कुमार उर्फ मंटू और आदित्य कुमार गुप्ता उर्फ लक्की को खदेड़कर पकड़ लिया गया. दोनों को मौके पर ही दबोच लिया गया, जिससे किसी बड़ी वारदात को समय रहते टाल दिया गया.

ALSO READ: गिरिडीह: 20 वर्षों से अवैध पत्थर खनन का काला साम्राज्य, हादसे के बाद भी धड़ल्ले से जारी कारोबार

तलाशी में हथियार और आपत्तिजनक सामान बरामद

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से दो देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक चाकू और लोहे का फाइटर बरामद किया गया. बरामद हथियारों से स्पष्ट होता है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे.

पूछताछ में लूट की योजना का खुलासा

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे की लत को पूरा करने के लिए पैसे जुटाने के उद्देश्य से राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे थे. उन्होंने यह भी बताया कि लोगों में दहशत फैलाने के लिए ही फायरिंग की गई थी, ताकि आसानी से लूट की वारदात को अंजाम दिया जा सके.

दोनों आरोपी स्टेशन रोड क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *