Saraikela: झारखंड मानवाधिकार संघ (HRA) ने गुरुचरण कर्मकार को सरायकेला-खरसावां का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. पत्र में उनके सामाजिक कार्यों, संगठनात्मक दक्षता और जनहित-समर्पण की सराहना करते हुए एक माह के भीतर जिला कमिटी गठन का दायित्व सौंपा गया है. झारखंड मानवाधिकार संघ का मुख्यालय ‘वेलफेयर टॉवर, दूसरी मंजिल, मानगो, जमशेदपुर और क्षेत्रीय कार्यालय लालपुर, रांची में है. संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार (किनू) हैं. संगठन को उम्मीद है कि नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे.
ये भी पढ़ें : झारखंड में उमंग के साथ मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश कार्यालय से लेकर बूथ स्तर तक लहराया केसरिया
