Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर में राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां तेज, अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

सरायकेला: कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां जोरों...

सरायकेला: कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी और ग्रामीण विकास विभाग के सचिव सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, प्रोटोकॉल अनुपालन और आमंत्रित अतिथियों की सुविधा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की.

सुरक्षा और प्रोटोकॉल पर विशेष जोर

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं. विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो.प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर की जा रही हैं. समन्वय और सतर्कता के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *